दीपावली से पहले यूपी को मिला बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार की मंजूरी का सीएम योगी ने जताया आभार

उत्तर प्रदेश को दीपावली से एक और बड़ी सौगात मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने यूपी में राष्ट्रीय राजमार्ग-530B (पैकेज-4) के बरेली-बदायूं खंड के 4-लेन निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके निर्माण में 1527 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे स्वीकृति दे दी गई है। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
           बरेली से बदायूं तक हाईवे बनने के बाद लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा और इन दोनों शहरों की बीच अच्छी कनेक्टिविटी हो जायेगी,जिससे दोनों शहरों में आना जाना आसान हो जाएगा और समय भी कम लगेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा- 'उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-530B (पैकेज-4) के बरेली-बदायूं खंड के 4-लेन निर्माण के लिए 1527 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। 
            


       दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश को मिले इस उपहार के लिए केंद्रीय मार्ग दर्शन का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने