14 कोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण।

      अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा की तैयारियों को लेकर आईजी प्रवीण कुमार ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि पूरे परिक्रमा परिक्षेत्र को कई जोन और सेक्टर में बांटा गया है जिसमें भरपूर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी जोन और सेक्टर पर पुलिस के अधिकारी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ-साथ सरयू घाट पर जल पुलिस की भी तैनाती की गई है। आईजी प्रवीण कुमार के साथ एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध सिंह व एसडीएम सदर विकासधर दुबे मौजूद रहे। 
       नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता नें भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश दिए

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने