रूदौली-अयोध्या सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली के नवनिर्वाचित चेयेरमैन निर्मल शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों और डायरेक्टरों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 09 नवम्बर को दोपहर 12 बजे समिति मुख्यालय गनौली परिसर में मुख्यअतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होंगा। शपथ ग्रहण समारोह को एतिहासिक बनाने के लिए रुदौली विधानसभा के सभी गन्ना किसान बंधु, ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, बी डी सी, पूर्व बी डी सी, ग्राम पंचायतों से नवनिर्वाचित सभी गन्ना डिलीगेट्स सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है, समिति डायरेक्टर / पूर्व जिला मंत्री राम प्रेस यादव नें बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए पस्ता से रितु यादव पत्नी राम मगन यादव, अख्तियारपुर से अमृतलाल वर्मा, गनौली से डॉ. राजेश कुमार, ऐहार से श्रीमती सुधा रानी सिंह , अंशुल सिंह, बाबा बाजार से राजेंद्र कुमार सिंह, सोना देवी वर्मा , प्रदीप कुमार वर्मा, मवई से राकेश कुमार यादव, उप सभापति सुरेश कुमार निषाद, बरौली से मनमोहन पाण्डेय सहित सभी डायरेक्टरगणों से अपनें अपनें सम्बंधित क्षेत्र के गन्ना डिलीगेट्स और गन्ना किसानों से संपर्क कर कार्यक्रम में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गयी है।