आसियानों को तोड़ने की नोटिस, जिले में फिर चलेगा बुलडोजर।

        चंदौसी। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में दसवें दिन भी अभियान जारी रहा। प्रशासन के बुलडोजर ने सड़क पर हुए अवैध कब्जे पर जिलाधिकारी ने एडीएम व डिप्टी कलेक्टर के साथ बहजोई रोड से लेकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्ग व अन्य जगहों पर बनी स्थाई दुकानों के साथ अस्थाई दुकानों को हटाने को निर्देशित करते हुए सड़क किनारे बने मकान स्वामियों को एक सप्ताह में खाली करके तोड़ने को निर्देशित किया गया।

        बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होने के बाद शहर में अफरा-तफरी मच गई। फव्वारा चौक पर दुकानदारों ने नाले के आगे बनी दुकानों को हटाने में जुटे। वहीं कब्रिस्तान की बाउंड्री टूटने को लेकर समाज के लोगों से प्रशासनिक अधिकारियों की काफी जिद्दोजहद हुआ।
      10 द‍िन से लगातार चल रहा अभि‍क्रमण के खि‍लाफ अभि‍यान। रविवार को भी अतिक्रमण जारी रहा और सुबह नौ बजे से जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिंया की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु हुआ। वहां से जिलाधिकारी टीम के साथ संता मिल वाले रास्ते पर पहुंचे, जहां एक डॉक्टर के दुकान के आगे नाले पर बने स्लैप को न हटाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
     उसके बाद टीम बहजोई रोड पहुंची और वहां पर बने मंदिर के बाहर सड़क पर बनी लगभग दस दुकानों को बुलडोजर से घ्वस्त कराया गया और चिन्हित करने के बाद भी दुकानों से अतिक्रमण न हटाने पर लगभग पांच दुकानों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने