अब कड़ाके की सर्दी का असर...लखनऊ और अयोध्या के साथ यूपी के कई जिले में घने कोहरे का अलर्ट।

       


  लखनऊ। 
रविवार को ठंड का काफी असर दिखा, कोहरे के कारण दिन भर सूर्य की करने नहीं दिखी हल्की धूप का एहसास केवल कुछ देर के लिए हुआ, लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को गरम कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया।
          दिन का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। रात का पारा 13.4 डिग्री पर थमा, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। इससे रात और सर्द हो सकती है। सोमवार को लखनऊ में दिन का तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।आगे भी ठंड बढ़ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने