भाजपा विधायक और पार्षद के सामने सीएम ने कहा- कंबल तक पूरे नहीं बांटते हैं

          सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में सफाई के लिए 9000 सफाई कर्मचारी प्रतिदिन दिए जाते हैं, लेकिन सफाई में केवल 4000 कर्मचारी ही लगते हैं। बाकी पांच हजार सफाई कर्मचारियों का पैसा ये पार्षद बांट लेते हैं। इतना ही नहीं सर्दी में बांटने के लिए जो कंबल दिए जा रहे हैं, वह भी पूरे नहीं बांटे जा रहे हैं। लखनऊ के व्यापारियों की मौजूदगी में सीएम योगी ने लखनऊ उत्तर के भाजपा विधायक नीरज बोरा और नगर निगम के पार्षद अनुराग मिश्रा के सामने यह बात कही।
            25 दिसंबर को लखनऊ के व्यापारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मुलाकात की। मुलाकात में व्यापारियों ने शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित नगर निगम से जुड़ी समस्याएं रखी। सीएम योगी ने लखनऊ नगर निगम में हो रही गड़बड़ी की गहन जानकारी खुद बताना शुरू किया तो विधायक नीरज बोरा और पार्षद अनुराग मिश्रा सन्न रह गए।भाजपा विधायक नीरज बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को नगर निगम की एक-एक जानकारी है। वह पार्षदों की कार्यशैली और नगर निगम के भ्रष्टाचार को लेकर नाराज थे, सीएम चाहते हैं कि लखनऊ भी स्वच्छता में पहला स्थान प्राप्त करे, उसमें पार्षदों का सहयोग नहीं मिल रहा है, इसलिए सीएम ने नाराजगी जाहिर की।
             


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने