13 मार्च को होलिकादहन फिर शुक्रवार को होली पर मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए ये खास निर्देश

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली तथा अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी धर्म के लोगों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन अराजकता को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में होली, रमजान, नवरो, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने