मिल्कीपुर उपचुनाव में एक ओर बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की करारी हार हुई है. इस उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती की पहली प्रतिक्रिया आई है. इस दौरान उन्होंने बताया कि क्यों बीएसपी आम तौर पर उपचुनाव से दूर रहती है और अपने उम्मीदवार नहीं उतारती है।
बीएसपी चीफ ने कहा कि यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की अपनी सीट पर 61,710 वोटों से करारी हार भी जनता की नजर में इस हकीकत को लेकर है कि बसपा द्वारा चुनावी गड़बड़ी सम्बंधी आवश्यक सुधार होने तक देश में कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने के फैसले के कारण इस सीट पर पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद सपा की इतनी शर्मनाक हार कैसे हुई? उन्होंने आगे कहा कि इस पर सपा के जवाब का लोगों को इंतजार है क्योंकि यूपी में पिछली बार हुए उपचुनाव में सपा ने अपनी पार्टी की हार की ठीकरा बीएसपी के ऊपर टालने का राजनीतिक प्रयास किया था।