अयोध्या। समाज के सबसे निचले पायदान के आर्थिक रूप से कमजोर के विकास के बारे में चिंतन करके उनको मुख्य धारा से जोड़ने के अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे महामानव थे जिन्होंने जीवन भर एकात्मक मानवतावाद पर काम करके मानव समाज को गौरवान्वित किया। और भारतीय जनता पार्टी के गठन में सक्रिय भूमिका अदा किया जिसके चलते उनको हमेशा याद किया जारहा है। और अखिल एकात्म मानवता वाद के प्रणेता भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर लीडर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर नमन किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा सुनील कुमार शास्त्री आदि उपस्थित रहे।