यूपी विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। हालांकि एक बार सीएम की जबान फिसल गई और मोहम्मद कैफ की जगह मोहम्मद शमी का नाम ले लिया। इस पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब क्या क्रिकेटर का भी नाम बदल दिया।
विधानसभा में महाकुंभ पर चर्चा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि काहिरा में भगदड़ और नेपाल में आगजनी के पुराने वीडियो को महाकुंभ से जोड़कर जनता को गुमराह करने की साजिश की गई। लेकिन इसके बावजूद महाकुंभ में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हर जाति, हर धर्म के लोग इसमें शामिल हुए। क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई, इससे साफ है कि कोई भेदभाव नहीं हुआ।