अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, “राम मंदिर निर्माण पूरा होने के दिन यानी 5 जून के एक-दो दिन बाद भक्तगण परिसर में स्थित सभी अलग-अलग मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकेंगे.” नृपेंद्र मिश्र ने बताया, “मंदिर परिसर में
महर्षि वाल्मीकि, श्री वशिष्ठ जी, अहिल्या जी, निषादराज महाराज, शबरी माता और अगस्त्य मुनि के मंदिर भी 5 जून के बाद जनता के लिए खुल जाएंगे. राम दरबार और मंदिर के परकोटे पर बने छह मंदिरों की पूजा 5 जून को होगी. चंपत राय जी 5 जून के लिए विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।