मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन के जनपद अयोध्या आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था

प्रेस नोट


*----दिनांकः 10.05.2025  को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन  के आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर समय दोपहर 12.30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अयोध्या धाम क्षेत्र में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।* 
 
1. रामपथ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन/आटो विक्रम, ई-रिक्शा वाहनों का टेढ़ी बाजार (गुरु वशिष्ट चौराहा) से लता मंगेशकर चौक की ओर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
2. दन्तधावन तिराहा, रामपथ से जैन मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3. हनुमानगुफा बैरियर से लता मंगेशकर चौक की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
4. रामघाट चौराहे से तपश्वी छावनी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
5. कनीगंज/रायगंज तिराहा से जैन मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
6. तुलसी स्मारक सदर चौराहा से जैन मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
7. तपश्वी छावनी से जैन मन्दिर की ओर सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
8. परमा एकेडमी गली से कार्यक्रम स्थल की ओर सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा/

*------कार्यक्रम में आमंत्रित साधु-संतो/महानुभाव के वाहनों को कार्यक्रम प्रारम्भ होने के आधे घंटे पूर्व तक चिन्हित पार्किंग स्थलों तक वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा।* 
*------चिन्हित पार्किंग स्थल का विवरणः-*
1. पुलिस चौकी रायगंज के बगल खाली स्थान पार्किंग।
2. जैन मन्दिर परिसर का खाली स्थान पार्किंग।
3.     उपाध्याय जी का हाता (प्रशासनिक अधिकारी हेतु) पार्किंग।
*----- सभी डायवर्जन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लागू रहेगा।*

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने