धम्मौर (
सुल्तानपुर)। अमेठी जिले से बुधवार को एक गांव में बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोगों ने बरातियों का स्वागत कर जलपान कराया और द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। बात तब बिगड़ गई, जब विवाह के पहले डाल पर वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष को गहने नहीं दिए।
कन्या पक्ष का आरोप है कि इस संबंध में पूछने पर वर पक्ष के लोग भड़क गए। कहा कि कन्या पक्ष को पहले ही चार पहिया वाहन व सभी जेवरात देने को कहा गया था, तो क्यों नहीं दे रहे है। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बात बिगड़ गई और बरात बिना विवाह के वापस चली गई।
पीड़ित ने दूल्हे के पिता, मामा सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ दहेज मांगने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि बरात पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।