अयोध्या समाचार: धमाकों से दहला शहर, नौ मिनट में हुआ रेस्क्यू।

अयोध्या समाचार: धमाकों से दहला शहर, नौ मिनट में हुआ रेस्क्यू

         अयोध्या। दुश्मन देश के हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को जिले के छह स्थानों पर मॉकड्रिल हुई। इस दौरान एक-एक कर हुए कई धमाकों से शहर दहल उठा। पहले से अलर्ट टीमों ने नौ मिनट के भीतर रेस्क्यू करके हालात को काबू में कर लिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक ब्लैक आउट से अफरा-तफरी का माहौल रहा।
         भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार ने हवाई हमलों के पूर्वाभ्यास के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में बुधवार को डाकखाना चौराहा, तहसील सदर तिराहा, पुष्पराज चौराहा, जीआईसी ओवरब्रिज के अलावा राम मंदिर परिसर और एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल हुई। शाम 06:30 बजे से ही डाकखाना चौराहे पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, एडीएम सिटी सलिल पटेल, एसपी सिटी मधुबन सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, होमगार्ड कमांडेंट राघवेंद्र समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। एडीएम सिटी ने मॉकड्रिल के दौरान होने वाली गतिविधियों से जिलाधिकारी हो अवगत कराया। रेस्क्यू के अभ्यास के लिए एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड समेत सिविल डिफेंस से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। थोड़ी दूर पर अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस मुस्तैद रही।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने