अयोध्या में सड़क विकास की रफ्तार तेज, बीकापुर की 13 सड़कें PWD को सौंपी जाएगी।


        अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की 13 सड़कों को लोक निर्माण विभाग के खंड तीन में स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई हैं। इनमें चार-चार सड़कें बीकापुर व मसौधा ब्लाक एवं पांच सड़कें सोहावल ब्लाक की हैं।

रामनगरी में भी पांच सड़कों के सीमांकन के लिए लिए 10 लेखपालों को नामित कर दिया गया है। तहसील सदर से दो-दो लेखपाल प्रत्येक सड़क के सीमांकन के लिए उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद तिवारी ने नामित किया है। ये पांच सड़कें शासन स्तर पर मंजूरी के लिए लंबित है।

        इसी माह उनकी मंजूरी के साथ शासन से धनावंटन की संभावना है। ये सभी प्रांतीय खंड में आती हैं। शासन स्तर पर लंबित इन पांच सड़कों के नाम टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन होते हुए पोस्ट आफिस तक, अशर्फी भवन गोलाघाट होते हुए तुलसी उद्यान मार्ग तक, कनकभवन से श्रीराम जन्मभूमि तृदंडीदेव भवन तक, टेढ़ी बाजार अशर्फी भवन मार्ग से राजघाट मार्ग तक एवं जनपद अयोध्या में एनएच से श्रीराम घाट दिगंबर अखाड़ा होते हुए अयोध्या मुख्य मार्ग रामपथ तक विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाना है।

       प्रमुख अभियंता के स्तर से परीक्षण होकर शासन को भेजा जा चुका है। प्रांतीय खंड ने सड़कों के विस्तारीकरण शुरू करने में किसी प्रकार का अवरोध न हो उससे पहले लेखपाल से सीमांकन कराने का निर्णय हुआ।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में जिन 13 सड़कों को लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-तीन में हस्तांतरण होना है।

उनके नाम रामपुर भगन पिपरी जलालपुर मुख्य मार्ग से मीतनपुर संपर्क मार्ग पर पेवर ब्लाक,अंबेडकर गांव चांदपुर संपर्क मार्ग निर्माण, दर्शननगर भरतकुंड मार्ग से राजभूषण सिंह के घर तक लेपन, सूल्हेपुर पकड़िया से सूल्हेपुर संपर्क मार्ग (बीकापुर), पलिया रिसाली मोड़ से चिरैंधापुर तक लेपन,दर्शननगर भरतकुंड मार्ग से ग्राम बिबियापुर तक संपर्क मार्ग,मधुपुर के पाना का पुरवा में चंद्रभान वर्मा के घर से मुख्य मार्ग दर्शननगर भरतकुंड की तरफ सीसी मार्ग, अंबेडकर मार्ग महावां संपर्क मार्ग पर लेपन (मसौधा) एवं अहलाद का पुरवा से सुचित्तागंज तक संपर्क मार्ग, लहरापुर में किला कपासी दत्ता मिश्र का पुरवा बरवा मार्ग से बंधुवापुर संपर्क मार्ग, एनएच से कटरौली में अवध मार्डन स्कूल तक संपर्क मार्ग, अहलाद पुरवा से दुर्जन का पुरवा तक संपर्क मार्ग के अवशेष भाग तक संपर्क मार्ग व रौनाही ड्योढ़ी दुर्जन का पुरवा तक संपर्क मार्ग सोहावल ब्लाक की सड़क हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने