मुंह के छालों से पाना है नेचुरली छुटकारा तो ये पत्ता करेगा मदद, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे और कैसे करें इस्तेमाल।


         

मुंह के छालों के कारण

  • आघात या चोट- गाल, जीभ या होठों के अंदर के हिस्से को गलती से काट लेने से या दंत चिकित्सा उपकरणों जैसे ब्रेसेज या डेन्चर से होने वाली जलन से, टूथब्रश के घर्षण से या अत्यधिक ब्रश करने से मुंह में छाले हो सकते हैं।
  • तनाव या भावनात्मक कारक- उच्च तनाव स्तर या भावनात्मक चिंता प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकती है, जिससे व्यक्ति को मुंह के छाले होने का खतरा अधिक हो जाता है।
  • हार्मोनल परिवर्तन- मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल परिवर्तन या हार्मोनल असंतुलन के कारण कुछ व्यक्तियों में मुंह के छाले हो सकते हैं।

मुंह के छालों से छुटकारा पाने के उपाय

मुंह में छाले होने से खाना-पीना, बोलना और यहां तक कि हंसना भी मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग कुछ दवाओं का सहारा लेते हैं, जो कभी-कभी राहत तो देती हैं, लेकिन जड़ से इलाज नहीं करतीं। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, जामुन के पत्ते सेहत के साथ-साथ मुंह के छालों से भी राहत दिला सकते हैं। जामुन का पेड़ न केवल स्वादिष्ट फल देता है, बल्कि इसके पत्तों और छाल में भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। जिस तरह जामुन शुगर के मरीजों के लिए रामबाण है, उसी तरह जामुन के पत्ते मुंह के छालों से निजात दिलाने में मददगार हैं।

      आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, मुंह के छालों से राहत पाने के लिए जामुन के कुछ हरे पत्ते तोड़कर इन्हें अच्छी तरह धो लें, ताकि धूल या कीटाणु निकल जाएं। इसके बाद एक गिलास पानी में 8–10 जामुन के पत्ते डालें और पानी को 5–10 मिनट तक उबालें। इस पानी को छान लें और गुनगुने पानी से दिन में 2–3 बार गरारे या कुल्ला करें। ऐसा करने से मुंह के छालों से राहत मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने