अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। मिल रही जानकारी के अनुसार राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के सिलसिले में लगभग 10 हजार मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई है।
यह कार्यक्रम 25 नवंबर को विवाह पंचमी के दिन आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
ट्रस्ट सदस्य के अनुसार राम मंदिर पर स्वर्ण शिखर की स्थापना के बाद, उस पर एक ध्वज फहराया जाएगा। परिधि के छह मंदिरों समेत परिसर के सभी 20 मंदिरों पर भी ध्वज फहराये जाएंगे। ध्वज फहराना मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है।
राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान 23 नवंबर को शुरू होगा, मुख्य आयोजन के दिन 25 नवंबर को ध्वज पूजन सुबह 11.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। पूजन का शुभ मुहूर्त केवल 30 मि.ही रहेगा।
Tags
ध्वजारोह समारोह।