अयोध्या समाचार: कुलपति का छह साल पूरा होने पर किया सम्मान।


          कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट प्रेक्षागृह में कुलपति के कार्यकाल का छह वर्ष पूरा होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति की पत्नी मीना सिंह भी मौजूद रहीं। कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आज विश्वविद्यालय ने जो मुकाम हासिल किया है, यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार की ताकत है। कृषि अधिष्ठाता डाॅ. डीके सिंह ने कहा कि इस बार विवि ने राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कराई। आज विवि में छात्र-छात्राओं की संख्या 3300 हो गई है जो अपने आप में गौरव की बात है। निदेशक प्रशासन डाॅ. सुशांत श्रीवास्तव ने कहा कि कुलपति का छह वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा। 700 विश्वविद्यालयों के बीच में एनआईआरएफ रैंकिंग में नरेंद्र देव कृषि विवि का नाम आना सम्मान की बात है। कुलपति के सचिव डाॅ. जसवंत सिंह ने कहा कि कुलपति के कार्यकाल में विवि के स्वरूप, शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आया। संचालन डॉ. सीताराम मिश्रा ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने