मंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर दो डीईओ को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। यही नहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री ने चार डीईओ को फटकार लगाई है। यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए योजना बनाकर काम करने की हिदायत दी है।
डी एन मिश्रा, (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगंज-बलरामपुर (छ.ग.) के द्वारा जिले में वर्ष 2025-26 में निःशुल्क गणवेश वितरण में हितग्राही छात्रों की संख्या त्रुटिपूर्ण दी गयी। जिससे वितरण पश्चात् अत्यधिक मात्रा में गणवेश बच जाने से शासन को अनावश्यक व्यय भार हुआ है। शेष गणवेश के रखरखाव एवं अनुरक्षण नहीं हो पाने की स्थिति में गणवेश के खराब होने एवं अनुपयोगी हो जाने की संभावना बन गयी है। जिससे शासन को हानि होने की संभावना है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले रामानुजगंज-बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री यादव ने विभाग के कामकाज की प्रगति पर चर्चा की। जर्जर स्कूल भवनों के निर्माण, और न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के पेंशन प्रकरणों को लेकर भी पूछताछ की।