तकनीकी मामले में अब बड़ी तरक्की होती दिखाई दे रही है। ऐसे-ऐसे डिवाइस बन रहे हैं, जिनके बारे में लोग सो ही नहीं सकते। अब चीनी रिसर्चर्स ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी की मदद से एक नया डिटेक्टर बनाया है, जिसे क्रिस्टल कैमरा कहा जा रहा है। यह कैमरा पेरोव्स्काइट क्रिस्टल से बना है, जो गामा किरणों को तेजी से कैच करता है। इससे SPECT स्कैन जैसी तकनीकों में सुधार होगा। यह कैमरा इंसानी शरीर के अंदर झांक सकता है, जिससे डॉक्टरों को हार्ट की एक्टिविटी, रक्तचाप और शरीर के अंदर छिपी बीमारियों को देखने में मदद मिलेगी।
Tags
नया अविष्कार