उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गौड़ ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट की 12 मंजिला इमारत में लगी इस आग ने 9वीं से 11वीं मंजिल तक कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत 10वीं मंजिल के एक फ्लैट से हुई, जो तेजी से ऊपर और नीचे के फ्लोर तक फैल गई। देखते ही देखते 8 से 10 फ्लैट आग की चपेट में आ गए। धुएं और लपटों के कारण कई फ्लैटों में घुटन का माहौल बन गया, जिसके चलते लोग तुरंत अपने घर छोड़कर बाहर निकल आए।
सुबह 9 बजे के लगभग लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 8:45 बजे लगी। देखते ही देखते काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया, जिससे सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, कुल छह फायर ब्रिगेड यूनिट आग पर काबू पाने में जुटी हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य स्टेशनों से भी मदद ली जा रही है।
Tags
आग।