अयोध्या। स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले दोनों युवाओं को अयोध्या बुलाकर सम्मानित किया गया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने भी दोनों युवकों रोहित और शिवम को शाल और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया और सम्मान में उन्हें तलवार भेंट किया। इस अवसर पर महंत राजू दास ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन एवं देवी देवताओं पर टिप्पणी की है उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए। हमें रोहित जैसे शेरों की जरूरत है हम उनका सम्मान करते हैं।