अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्था गुरुवार से सुगम पास पर रामलला के साथ ही राम दरबार का दर्शन होने लगा है। सुगम पास पर भक्तों को पहले सिर्फ रामलला का दर्शन हो पाता था, लेकिन इस व्यवस्था में संशोधन कर यह नई व्यवस्था शुरू की गई।
पास भी जारी होने लगा। अभी तक श्रद्धालुओं को विशिष्ट पास पर ही दोनों देव स्थलों पर जाकर दर्शन करने की छूट थी। अब सुगम व विशिष्ट पास धारक अपने-अपने पास पर दोनों जगह देव विग्रहों का दर्शन कर सकेंगे।
सुगम पास का आवेदन करते ही स्वत: रामदरबार के दर्शन की अनुमति मिल जाएगी और पास पर रामदरबार भी अंकित होगा। इससे नित्य लगभग 12 सौ भक्तों का लाभ मिलेगा।