कृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रामनगरी पहुंचीं परिवार संग रामलला के दर्शन-पूजन किए।


            अयोध्या। कृष्ण जन्माष्टमी पर रामनगरी भक्ति में डूबी रही।तमाम श्रद्धालुओं के बीच प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुई, उनके साथ परिवार के सदस्य भी रहे। वह हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंची।
          पावन सरयू नदी तथा अयोध्या के महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करते हुए राज्यपाल और उनके परिवारजन सांस्कृतिक उत्सव को देखते हुए राम मंदिर पहुंचे। राज्यपाल और उनके साथ के लोगों ने मंदिर के भव्य गर्भगृह में विराजमान रामलला का दर्शन और पूजन किया।
          कृष्ण जन्माष्टमी के चलते शनिवार को रामनगरी में कहीं श्रद्धालु थे और राज्यपाल के आगमन से जुड़ी व्यवस्था से उन्हें दबाव का सामना करना पड़ा। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को रामलला का विशेष श्रृंगार किया गया । विशेष उत्सव के अनुरूप रामलला को दोपहर में छप्पन भोग प्रस्तुत किया गया।

जन्मोत्सव की तैयारी पहले से कर ली गई थी कनक भवन दशरथ महल मणिराम दास जी की छावनी राम वल्लभाकुंज आदि सहित नगरी के हजारों मंदिरों में भक्ति पूर्ण गायन विशेष भोग तथा आस्था के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने