अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा करते 10वें पड़ाव पर पहुंचे चित्रकूट के साधु-संत, 27 नवंबर को समापन।



         अयोध्या। श्री चित्रकूट चौरासी कोसी परिक्रमा समिति के तत्वावधान में चल रही अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा शुक्रवार को अपने दसवें पड़ाव पर रात्रि विश्राम के लिए अमानीगंज बाजार स्थित बाबा चतुर गिरीश्वर महादेव मंदिर, पक्का ताल पहुंची।
        महंत गोविंद दास की अगुवाई में कार्तिक पूर्णिमा पर पांच नवंबर से मखौड़ाधाम मखभूमि से प्रारंभ हुई परिक्रमा 27 नवंबर सप्तमी को सम्पन्न होगी। अमानीगंज के परिक्रमा पड़ाव के प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने परिक्रमार्थियों का अपनी टोली के साथ स्वागत-अभिनंदन किया। इसमें बड़ी संख्या में चित्रकूटधाम के साधु-संत और कुछ गृहस्थजन भी सम्मिलित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने