अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतामढ़ी, 700 एकड़ में बनेगा 'सीतापुरम'; मास्टर प्लान तैयार।


        सीतामढ़ी। बिहार में शहरीकरण को नयी सरकार अब गति देने जा रही है। पटना के साथ-साथ बिहार के सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में शहरीकरण की रफ्तार को तेज होगी। नगर, विकास एवं आवास विभाग द्वारा 11 प्रमुख शहरों में नयी सिटी विकसित करने की योजना है। 
       इसके तहत सेटेलाइट टाउन या ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। सीतामढ़ी में सीतापुरम नाम से सेटेलाइट टाउन या ग्रीनफील्ड सिटी को विकसित किया जाएगा। इसे सात सौ एकड़ में बसाया जाएगा। सीतापुरम को धार्मिक नगरी पुनौरा धाम को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा जाना है। 
       

माता जानकी के दिव्य और भव्य मंदिर का निर्माण

पौराणिक और धार्मिक महत्व के कारण आस्था के बड़े केंद्र पुनौरा धाम में माता जानकी के दिव्य और भव्य मंदिर के निर्माण और शहर को सीतापुरम के रूप में विकसित किए जाने से जिले का भूगोल और आर्थिकी में भी बड़ा बदलाव होगा। 

        सीतापुरम जहां देसी-विदेशी धार्मिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा वही, संपूर्ण मिथिलांचल में पर्यटन का नया द्वार भी खोलेगा। सेटेलाइट टाउन में बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा। इसके तहत चौड़ी और अच्छी सड़कें, बिजली और पानी की आपूर्ति, और आधुनिक सीवेज सिस्टम। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने