अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार समेत राम जन्म भूमि परिसर जाकर भगवान राम के विग्रह के समक्ष पूजन अर्चन किया। साथ में परिवार में पुत्र अमित प्रसाद व ओएसडी शशांक शुक्ल भी पूजन अर्चन में शामिल रहे।
सांसद ने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्वजारोहण समारोह में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से आमंत्रण न मिलने की जानकारी सार्वजनिक रूप से दे चुके हैं। मीडिया से कहाकि अगर ट्रस्ट उनको आमंत्रण देगा तो वह भी उसके हिस्सा बनेंगे।