शुरू हुई मुख्यमंत्री जनता बस सेवा, 20% कम होगा किराया; जानें डिटेल।


       अम्बेडरकरनगर जिले में मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का शुभारम्भ सोमवार को सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु भी मौजूद रहीं। शुभारंभ के अवसर पर पांच सेवा को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन बसों का संचालन किया जा रहा है ज्यादातर पुरानी हैं। रंगाई पुताई के बाद इन बसों को मुख्यमंत्री जनता बस सेवा नाम दिया गया है।
       शुभारम्भ कार्यक्रम अकबरपुर डिपो स्थित बस स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया, जहां पांच मार्गों पर संचालित होने वाली कुल पांच बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम निर्धारित किया गया है, जिससे आमजन को किफायती एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने