अयोध्या आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों जिनके द्वारा BLO पद का निर्माण किया जा रहा है, उनका कहना है कि मुझे किसी भी प्रकार का कार्य सौंप दिया जाता है हम उसे पूरी तरह निभाते हैं। वर्तमान समय में मुख्य रूप से SIR संबंधी कार्य की पूरी जिम्मेदारी BLO पर सौंपी गई है जिस कार्य में काफी परिश्रम करना पड़ता है कार्य पूरा करने की पूरी जिम्मेदारी है सभी कार्यत्रियों को स्मार्टफोन दिया जाए तथा उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए साथ ही साथ 65 वर्ष में सेवा से पृथक होने के बाद एक मुस्त इतनी धनराशि दी जाए जिससे कुछ कार्य चल सके। इन्हीं मुद्दों को लेकर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश अयोध्या द्वारा एक दिवसीय धरना प्रेस क्लब में दिया गया। प्रेस क्लब से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस लेकर जाते समय प्रेस क्लब चौराहे पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा ज्ञापन लिया गया जिसे नियमानुसार अग्रसारित करने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दिया गया एकदिवसीय धरना।
byManas Samachar
-
0