देवरिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई। जिसमें सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने बैठक की अध्यक्षता की। सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका, भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, एमएलसी रतन पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा और अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।