इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी पर करीब अस्सी करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा. राज्य सरकार ने पुल के निर्माण की मंजूरी दे दी है. बता दें इस पुल का निर्माण ब्रिज कॉरपोरेशन और पीडब्ल्यूडी विभाग मिलकर करेंगे. इस पुल के निर्माण के बाद इटावा के ऐतिहासिक पिलुआ हनुमान मंदिर आने वाले हनुमान भक्तों की यात्रा सुलभ होना शुरू हो जाएगी. इस पुल के निर्माण के बाद लगभग 50 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा.
इटावा के 50 से अधिक गांववालों के लिए खुशखबरी, 80 करोड़ की लागत से बनेगा यमुना नदी पर पुल।
byManas Samachar
-
0