अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत हरिंग्टनगंज ब्लॉक के रेवना गांव में आधुनिक ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण पूरा हो गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का खेल का सपना साकार होगा। 8.54 करोड़ की लागत से विकसित इस अत्याधुनिक ग्रामीण स्टेडियम परिसर में बहुद्देशीय हाल, बाउंड्रीवाल, बोरिंग, गार्ड रूम, पंप हाउस, सीसी रोड, ओपन जिम और रनिंग ट्रैक जैसी जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
Tags
आधुनिक स्टेडियम।