अयोध्या पुलिस के हत्थे चढ़े कछुआ तस्कर, मुकदमा दर्ज।



अयोध्या (पूराकलंदर)। कछुआ लादे वाहन के  साथ पकड़े गए तस्कर। पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए कछुआ तस्कर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नजीरपुर के पास मंगलवार की रात्रि कही से बड़े बड़े कछुए गाड़ी पर लादे दबंगों को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ लिया और थाने ले आई। मामले में कछुआ किस लिए ले जाया जा रहा था पता नहीं, लेकिन प्रथम दृष्टया ये लोग खाने के लिए ले जा रहे थे, ऐसी आशंका जताई जा रही है। वही मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है वही मामले की जानकारी पुलिस ने वन विभाग और अन्य संबंधित को दी। कछुओं का शिकार करने वाले के विरुद्ध वन दरोगा ने लिखवाया मुक़दमा। धारा 2,9,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुक़दमा दर्ज। पूराकलंदर पुलिस की सक्रियता और सख्त गश्त से पकड़े गए शिकारी, सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे थाना प्रभारी मनोज शर्मा, कछुआ गाड़ी सहित शिकारी पहुंचे सलाखों के पीछे,शिकारियों को हिरासत में लेकर उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने। वन विभाग को सूचना देने के बाद वन दरोगा शेर बहादुर वर्मा की तहरीर पर लिखा गया मुक़दमा। पिन्टू पुत्र जियालाल 2. लक्ष्मण पुत्र जिल्ला निवासीगण ग्राम गाधी नगर पोस्ट मुसाफिर खान जनपद अमेठी द्वारा  द्वारा प्रतिबंधित कछुओ का शिकार करना व उन्हे अवैध कब्जे मे रखने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0-383/26 धारा 2,9,39,51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत लिखा गया मुक़दमा, दरोगा आकाश यादव करेंगे मामले की विवेचना। नजीरपुर के पास से कछुआ समेत गिरफ्तार किया था, आरोपियों पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में दर्ज हुआ मुक़दमा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने