अयोध्या। यूपीएसआरटीसी शहर के सिविल लाइन स्थित अयोध्या डिपो का पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) माडल पर आधुनिकीकरण करेगा। अयोध्या डिपो (बस स्टेशन) की कुल नौ हजार वर्ग मीटर भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बस स्टेशन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
एरिया और आधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि अयोध्या के साथ जगदीशपुर, अमेठी और अकबरपुर बस स्टेशन को भी पीपीपी माडल पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना में निजी निवेशक अपने खर्च पर बस स्टेशनों को विकसित करेंगे।