- सचिव रजनी दुबे ने समय से नही देती है जन सूचना - शिकायतकर्ता
- डीडीओ अजय सिंह के निर्देश के बाद भी सचिव ने शिकायतकर्ता को नही दी मांगी गई जनसूचना
*कप्तानगंज बस्ती*- विकासखंड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दुबे खुले आम आरटीआई की धज्जियां उड़ा रही है जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही हैं ।
आप को बताते चले कि ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी निवासी आकाश पुत्र शतुघ्न गुप्ता ने ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी के विकास कार्यों से संबंधित 03 बिन्दुओं की जनसूचना की मांग की थी लेकिन सचिव रजनी दूबे ने निर्धारित समय में जनहित में जनसूचना मांगने वाले आकाश को जनसूचना उपलब्ध नही कराई थी । शिकायत कर्ता ने सचिव रजनी दूबे के खिलाफ खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज चन्द्रभान उपाध्याय से जनसूचना दिलाये जाने की मांग की थी फिर भी शिकायत कर्ता को जनहित में जनसूचना नही मिल पाई थी । सचिव और बीडीओ की उदासीनता के कारण शिकायत कर्ता को मजबूर होकर जिला विकास अधिकारी से जन सूचना के लिए अपील करना पड़ा था । जिला विकास अधिकारी अजय सिंह ने जनहित में मांगी गई जनसूचना को तत्काल खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज चन्द्रभान उपाध्याय को जनसूचना देने का निर्देश दिया था । खण्ड विकास अधिकारी ने सचिव रजनी दूबे को मांगी गई 03 विन्दुओं की जनसूचना तत्काल देने का आदेश दिया था । सचिव रचनी दूबे ने उच्च अधिकारियों के आंख में धूल झोंककर उल्टा सीधा जनसूचना दी थी ।
पीड़ित आकाश की माने तो सचिव रजनी दूबे ने 03 बिन्दुओं की जनसूचना देने के बजाएं आनलाइन साइड का उल्लेख करते हुए जनसूचना नही दी थी अर्थात् जनहित में ग्राम पंचायत मरवटिया तिवारी के विकास कार्यों की भ्रामक जनसूचना देना जिम्मेदारों पर बड़ा खड़ा सवाल कर रहा है । सचिव रजनी दूबे का मुख्य उद्देश्य था कि शिकायत कर्ता को जनसूचना न देना ताकि विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की परत दबी रहे और ग्राम प्रधान अजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई न हो ।