कुछ हैंड पम्प नल खराब पड़े हैं जिनकी रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है!!
कुछ हैंड पम्प नल चलते-चलते वाटर लेवल नीचे होने के कारण बन्द पड़े हैं।
ऐसे में राहगीर एवं आम जनमानस को जल की असुविधा हो रही है। पहले सरकारी हैंड पम्प नल गली,मोहल्ला,नुक्कड़ पर आम जनमानस के पानी पीने के लिए आसानी से मिल जाता था।
अब सरकारी हैंड पम्प नल जल्दी दूर तक नज़र ही नहीं आते है। सरकारी हैंड पंप नल होने से आम जनमानस को पानी पीने में काफी राहत मिलती है। आज की इस भीषण गर्मी में तो जगह-जगह पर आदमी को पानी पीने मुंह हाथ धोने की जरूरत पड़ती है।
ऐसी भीषण गर्मी में अगर सरकारी हैंड पम्प नल की व्यवस्था सही की जाए तो आम जनमानस को काफी राहत मिल सकती है।
Tags
जल ही जीवन है।