उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी अब प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा और रणनीतिक संतुलन के साथ पुनर्गठित करने की तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में संभावित पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे संगठनात्मक पुनर्गठन पर अंतिम निर्णय के लिए बुधवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में नई टीम के चेहरों पर अंतिम मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।
भाजपा संगठन में बदलाव का आभास, नितिन नवीन से मिले पंकज चौधरी।
byManas Samachar
-
0