पढ़ेगा भारत,बढ़ेगा भारत।



                💐पढ़ेगा भारत,बढ़ेगा भारत💐
वाराणसी :- पढ़ेगा भारत,बढ़ेगा भारत' के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए 18 मई 2026 सोमवार को वाराणसी के चोलापुर/हरहुआ क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय तेवर में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी भारत भूषण पांडेय ने किया | कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य अतिथियों द्वारा स्कूली बच्चों को बैग वितरित किए गए |
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए)अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे | इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंस चौबे एवं धर्मेंद्र सिंह रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया |

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम सभा की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अमित कुमार पांडेय एवं विनय कुमार पांडेय ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सभी नवागंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया | संचालन एआरपी आशुतोष पांडेय द्वारा किया गया |

वितरण के दौरान नए स्कूल बैग पाकर बच्चों में प्रसन्नता देखी गई| विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना  सहयोग प्रदान किया तथा आए हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने