सरकारी सफाई कर्मचारी अपने स्थान पर प्राइवेट मजदूरों से करवा रहा काम।

सरकारी सफाई कर्मचारी अपने स्थान पर प्राइवेट मजदूरों से करवा रहा काम।


एडीओ पंचायत कप्तानगंज एवं सचिव के मिलभगत से सफाईकर्मी प्राइवेट मजदूरों से करा रहा है सफाई कार्य।
 
 💐कप्तानगंज 💐  विकासखंड कप्तानगंज अंतर्गत मरवटिया तिवारी ग्राम सभा के राजस्व ग्राम खोभा स्थित पंचायत भवन से जुड़ा एक मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पंचायत भवन परिसर में प्राइवेट मजदूरों एवं निजी सफाई कर्मचारियों से कार्य कराए जाने का दावा किया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन में चल रहे निर्माण, मरम्मत एवं साफ-सफाई कार्यों में सरकारी व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है। 
वायरल वीडियो सामने आने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत कार्यों में सरकारी मानकों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच होने पर पंचायत भवन में चल रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
      उक्त प्रकरण में डीपीआरओ द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं कि गई है।  

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने