सरयू तट पर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, 51 किलो लड्डू बांटकर दी शुभकामनाएं मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी सुरेश यादव।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव शुक्रवार को अयोध्या के पावन सरयू तट पर श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया कार्यक्रम का आयोजन सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मां सरयू के दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया तथा 51 किलो लड्डू वितरित कर जन्मोत्सव मनाया गया सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और गौ संरक्षण के सशक्त प्रतीक हैं। उनके जन्मोत्सव पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की है।
*मुख्य अतिथि* सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रदेश को नई पहचान मिली है। जन्मोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर 51 किलो लड्डू वितरित किए और केक काटकर अपनी खुशी व्यक्त की इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज, तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज तथा तीर्थ पुरोहित चौधरी सीताराम महाराज सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।
Tags
शुभकामनाए।