चार माह से कमीशन न मिलने पर कोटेदारों में आक्रोश, समस्याओं के समाधान को लेकर हुई बैठक।


       बस्ती। चार माह से कमीशन का भुगतान न होने और विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कोटेदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कप्तानगंज ब्लॉक में मोहम्मद करीम के नेतृत्व में कोटेदारों की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में कोटेदार शामिल हुए।

कोटेदारों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से कमीशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा एमडीएम (मिड-डे मील) से संबंधित देय भुगतान भी अब तक नहीं मिला है। कोटेदारों ने नगर पंचायत कप्तानगंज क्षेत्र में भी अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि जिस प्रकार ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाकर कोटेदारों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उसी प्रकार नगर पंचायत क्षेत्र के कोटेदारों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए।

बैठक में कोटेदारों ने अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्हें व्यापार मंडल व उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप उत्तर प्रदेश संगठन की आगामी महत्वपूर्ण बैठक 17 जून को सुबह 11 बजे आयोजित किए जाने की जानकारी भी दी गई।

बैठक के अंत में बताया गया कि अगली बैठक प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने