मुरादाबाद मंडल में रोडवेज के पुराने ढांचे को बदलने और यात्री कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए परिवहन निगम की ओर से तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जिसके तहत संभल में भी नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है। जिसका लगभग काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इस बस स्टैंड की सौगात मिल जाएगी. इस बस स्टैंड से अलग-अलग रूट पर बसें चलाई जाएगी जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
परिवहन निगम के अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि संभल जनपद में नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है जिसका काम लगभग 80% पूरा हो चुका है।बएक से दो महीने के बीच में इसको पूरा कर लोगों को इस नए बस अड्डे की सौगात दे दी जाएगी. संभल शहर से मुरादाबाद की ओर जब आप निकलेंगे तो शहर पार होने के बाद आउटर क्षेत्र में इसका निर्माण किया जा रहा है। वहां पर परिवहन निगम का अपना कोई बस स्टैंड नहीं था. प्राइवेट लैंड पर बस स्टैंड संचालित था। अब यह अपना बस स्टैंड बनाया जा रहा है। अब नया बस स्टेशन बन जाने से यात्री सुविधाओं को भी काफी सहूलियत रहेगी। इससे शहर का विकास भी होगा और जनता को सुविधा भी मिलेगी।