कायस्थ सेवा समाज के सदस्य राजेश श्रीवास्तव ने की परिवार विस्तार क्रम की शुरूआत



अयोध्या।जिले मे सराहनीय  कार्य के लिये चर्चित संगठन कायस्थ सेवा समाज के सदस्य राजेश श्रीवास्तव ने परिवार विस्तार क्रम में देवकाली तिराहा  बेनीगंज रोड  स्थित ओम होमियो हाल के मालिक पवन श्रीवास्तव से मुलाकात की और कायस्थ सेवा समाज के कार्यों से अवगत कराया। इस मौके पर  पवन श्रीवास्तव ने कायस्थ सेवा समाज* द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना और प्रशंसा की । कायस्थ सेवा समाज के सदस्य राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 1 नवम्बर 2019 को शुरू हुआ यह संगठन 5 प्रदेशों  उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। करीब 45 हजा़र परिवार कायस्थ सेवा समाज* से सीधे जुड़े हैं। कायस्थ सेवा समाज का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज को संगठित करना एवं हर क्षेत्र में आगे लाने का निरंतर प्रयास करना है। पवन श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के  हर संभव मदद करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और कायस्थ सेवा समाज के प्रणेता राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव एवं सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने