मोटेरा स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने पर की प्रेस वार्ता।

        अयोध्या में पटेल समाज के लोगों ने सिविल लाइन स्थित स्थानीय होटल में सरदार पटेल के समर्थन में प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में कुर्मी समाज  के अध्यक्ष जय करन वर्मा  ने बताया कि मोटेरा स्टेडियम का नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल था लेकिन वर्तमान  सरकार ने  मोटेरा स्टेडियम का  नाम बदलकर  नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने पर ये सरदार बल्लभ भाई पटेल का अपमान है इसको लेकर कुर्मी समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया है और मांग किया कि एक ऐसे महापुरुष जिन्होंने खंड खण्ड भारत को अखंड बनाया उनका नाम हटाकर देश को बेचने वालों के नाम करना अत्यंत निंदनीय है। 
        जय करन वर्मा ने कहा कि सरकार सरदार पटेल ने गांधी की हत्या के बाद संघ की आतंकी गतिविधियों को देखते हुए संघ को बैन करने का काम किया था। आज जब संघ एवं पूंजीपति समर्पित सरकार है तो उसने सरदार पटेल का स्टेडियम से नाम बदलकर पूरे देश के पटेल अनुयायियों व देश प्रेमियों के साथ-साथ पूरे देश के कुर्मी समाज को आहत करने का काम किया है। क्या मोदी जी को सरदार पटेल पिछड़े वर्गों में कुर्मी समाज के होने के कारण अपमानित करने का असफल प्रयास किया है। नाम बदले जाने से पूरे भारत देश में पटेल अनुयायियों के साथ पूरा कुर्मी समाज आक्रोशित है और मांग किया कि स्टेडियम का नाम मोटेरा स्टेडियम का नाम सरदार पटेल ही रखा जाए वरना पटेल समाज आंदोलन करने के लिए कटिबद्ध होगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने