दवा व्यापारियों के हड़ताल को मिला अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल का समर्थन।


    अयोध्या। 27 फरवरी । "अखिल भारतीय संयुक्त  व्यापार मंडल" के जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक" जिला अध्यक्ष दीपक दुबे की अध्यक्षता में हुई जिसमें उनकी मांग के पूरी होने तक चलने वाली हड़ताल को "अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल" ने भी अपना समर्थन दिया। बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया बैठक में दवा व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल उनकी मांग पूरा होने पर ही समाप्त होगी। अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनका संगठन दवा व्यापारियों की हड़ताल में पूरी तरह से सहयोग करेगा और उनके साथ है। 
       बैठक में मण्डल प्रभारी दिनेश मिश्रा, जिला प्रभारी चन्द्र प्रकाश मिश्रा, मण्डल मुख्य महासचिव मनीष श्रीवास्तव, युवाध्यक्ष अजीत प्रताप यादव, गतिविधि प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव, सरबजीत सिंह, राजेश कुमार वासवानी  सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने