कायस्थ सेवा समाज लगातार कर रहा सभा का आयोजन



अयोध्या।
           21फरवरी। आज कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के साथ कंधारी बाजार में निवास करने वाले "विभिन्न कायस्थ परिवार के मुखिया से मुलाकात" कर संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सभी ने कायस्थ सेवा समाज के क्रियाकलापों के बारे जानकर हर्ष व्यक्त किया और संगठन के उद्देश्य के अनुसार काम करने की इच्छा जताई। अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि वह कायस्थ समाज के वरिष्ठजनों के इस सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। सभी कायस्थ मिलजुलकर एक-दूसरे का सहयोग करते हुए समाज के विकास के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। इस अवसर पर कायस्थ सेवा समाज के कोषाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तवतथा अमित कुमार श्रीवास्तव गतिविधि प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने