उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज दिनांक 31 जून को नयाघाट पुलिस चौकी पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक , माननीय रेजिडेंट मजिस्ट्रेट ,, सी,ओ,अयोध्या, नगर कोतवाल ,के साथ कल 1 जून से बाजारों को खोलने का निर्णय लिया है, जिसमे कुछ शर्ते भी लागू है, जिसका पालन समस्त व्यापारियों को करना अनिवार्य है
हमे यह सहूलियत जिले में कोविड के केस कम होने के कारण मिली है, बाजार खुलने के बाद यदि कोविड मरीजो की संख्या बढ़ती है, तो बाजार पुनः बंद कर दिये जायेंगे।अतः हम सब का यह दायित्व कि हम लोग संक्रमण रोकने के हर उपाय का पालन करें, जिससे हमारी एवं ग्राहक दोनों की सुरक्षा हो सके ।
1- प्रातःमास्क धारण के उपरांत ही 7 बजे से 7 बजे साँय तक ही दुकाने खुलेंगी ।
2- ग्राहकों को बिना मास्क के समान की बिक्री नही होगी ,सम्भव हो तो ग्राहक को भी मास्क उपलब्ध करा दे।
3-दुकानों के सामने गोले जरूर बनवाये।
4- दुकानों के सामने गाड़ियां न खड़ी होने दे
5- मन्दिरो मे 5 शृद्धालुओ के साथ ही दर्शन की अनुमति होगी
बैठक मे निम्न पदाधिकारी गण उपस्तियः रहे ।
विनोद श्रीवास्तव,/बाल कृष्ण वैश्य/ पंकज गुप्ता / नन्द लाल गुप्ता / अचल गुप्ता/ बृज किशोर गुप्ता / विनोद पोरवाल / श्याम सुंदर ,एवं अन्य व्यापारी गण उपस्तिथ रहे ।