पत्रकार समाज कल्याण समिति अयोध्या द्वारा ग्लोबल डे के अवसर पर निशुल्क किया गया मास्क वितरण।


अयोध्या। पत्रकार समाज कल्याण समिति अयोध्या द्वारा ग्लोबल डे के अवसर पर पत्रकार समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम निशुल्क मास्क वितरण जो समस्त जिलों में चलाया गया के अनुपालन में  कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागृत किया गया और चौक घंटाघर अयोध्या पर आने जाने वाले लोगों को जिन्होंने मास्क नही  लगा रखा था उनको मास्क वितरित किया गया जिन्होंने मास्क होने के बावजूद भी मास्क को पूरा नहीं लगाया था उनको ठीक तरह से मास्क लगाने तथा सदैव मास्क लगाए रहने के लिए सचेत किया गया और सदैव मास्क लगाकर ही चलते रहने की हिदायत दी।
         इस प्रकार मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया तथा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागृत किया इस वितरण एवं जागृत कार्यक्रम मैं प्रांतीय सचिव सत्येंद्र पांडे मंडली मंत्री दिलीप तिवारी महानगर अध्यक्ष तुफैल अहमद मीडिया प्रभारी संजय यादव महेश मिश्रा आजम उर्फ मोनू फैसल एवं राजकुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कांस्टेबल सुनील कुमार, ऋतुराज वर्मा, राधेश्याम तथा होमगार्ड राम सजीवन, पृथ्वीराज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में पुलिस जनों का भरपूर सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने