अमीनाबाद पुलिस ने सख्ती के साथ कराया कोविड-19 गाइडलाइन का पालन।


           लखनऊ। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध पर नियंत्रण करने हेतु, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस सक्रियता और अपराधियों की धर पकड़ से अपराधों में काफी कमी आई है।
          नए नियुक्त हुए डीसीपी पश्चिमी सोमेन वर्मा, द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु, पश्चिमी एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव,  एसीपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में पश्चिम क्षेत्र में थाना प्रभारी अमीनाबाद हुए सक्रिय दिखे।
           इसी क्रम थाना अमीनाबाद प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया चेकिंग अभियान। अमीनाबाद क्षेत्र घनी आबादी वाला इलाका है, शहर की बड़ी मार्केट है। जहां पर लोग बड़ी दूर दूर से खरीदारी करने आते हैं। कोरोना जैसी घातक महामारी से लोगों को जागरुक कर आते नजर आए।        

           ।अमीनाबाद थाना प्रभारी आलोक कुमार राय ने मौलवीगंज चौकी पर आने जाने वाले कार सवार वे बाइक सवार लोगों से माक्स लगाने की अपील, कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की दी हिदायत। वही संदिग्ध आने जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई। फर्जी हुड़दंग मचाने वाले युवकों के भी काटे चालान। गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी अमीनाबाद पुलिस।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने