.
अयोध्या नगर निगम में शामिल 41 नए गाँव की दशाओं में कोई भी परिवर्तन अथवा लाभ यहाँ के रहनेवाले को नही मिला है।
अयोध्या। नगर निगम में शामिल 41 ग्राम सभा जब से नगर निगम में शामिल हुई है तब से ना कोई कार्य कराया जा रहा है ना सफाई ना प्रकाश की कोई व्यवस्था कराई जा रही है।
विगत 1 साल से अनाथ की तरह सारी ग्राम सभाओं को छोड़ दिया गया है सारी ग्राम सभाओं को नगर निगम में शामिल कर कर यह सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है जिले के जितने माननीय नेता है सबका ध्यान इन ग्राम सभाओं पर कब जाएगा। इन गाँव मे रहने वाले लोगों को नगर निगम का कोई लाभ नही मिल पा रहा है।